
गैरसैंण की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ सड़कों पर गरजे क्षेत्रवासी,शीघ्र गैरसैंण में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की करी मांग।
गैरसैंण-02 सितंबर 2025
गैरसैंण की बदहाल व लचर स्वास्थ्य सेवाओं के चलते आये दिन मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं गर्भवती महिलाओं को उचित उपचार न मिल पाने के कारण वो दम तोड़ दे रही हैं. ऐसे ही एक मामला शनिवार 30 अगस्त को देखने को मिला था जहां गैरसैंण विकास-खण्ड के दूरस्थ गांव फुलढुंगी (घनियाल) गांव की एक प्रसूता 25 वर्षीय सुशील देवी व नवजात ने डिलीवरी पीरियड के दौरान इलाज के आभाव में दम तोड़ दिया था। जिस घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। आज सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश जताने व गैरसैंण की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को खिलाफ लोग सड़कों पर उतरकर अपने गुस्से का इजहार कर रहे हैं व गैरसैंण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जिसे (उप जिला-चिकित्सालय) भी कहा जा रहा है विशेषज्ञ डॉक्टरों की शीघ्र नियुक्ति की मांग कर रहे हैं।
इस दौरान गैरसैंण विकास-खण्ड के कई गांवों से गैरसैण मुख्यालय पहुंची महिला मंगल दलों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों व व्यापारियों ने गैरसैंण के रामलीला मैदान में एकत्र होकर मुख्य बाजार से विशाल रैली निकालकर प्रदेश सरकार व स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया व तहसील का घेराव किया। वहीं गैरसैंण व्यपार संघ ने भी आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए आज दोपहर 2 बजे तक के लिए अपने प्रतिष्ठान बंद रखे हुए हैं।
➡️ खबर अपडेट की जा रही है।