*सैनिक प्रकोष्ठ द्वारा होली मिलन समारोह में उमड़ा सैनिक परिवारों का जनसैलाब, 500 से अधिकलोगों ने ली सदस्यता*
उत्तराखंड क्रांति दल के सैनिक प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह एवं सदस्यता अभियान में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में पाँच सौ से अधिक पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारजनों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जबकि एक हज़ार से अधिक परिवार समारोह में सम्मिलित हुए।


कार्यक्रम को पारिवारिक और सांस्कृतिक स्वरूप देते हुए बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिताएँ तथा महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतिस्पर्धाएँ आयोजित की गईं। सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे आयोजन में सामाजिक एकजुटता का सशक्त संदेश गया।
सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महिपाल पुंडीर ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड सैनिक बाहुल्य प्रदेश है और यदि सैनिक समाज संगठित होकर संकल्प ले ले, तो सत्ता परिवर्तन संभव है। केंद्रीय उपाध्यक्ष कर्नल कोटनाला ने सभी पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों से एकजुट होने का आह्वान करते हुए वर्तमान राष्ट्रीय दलों को सत्ता से हटाने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में केंद्रीय उपाध्यक्ष समीर मुंडेपी, केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुक्रेती, केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय , पंकज व्यास केंद्रीय उपाध्यक्ष समीर मुंडेपी,आशुतोष नेगी केंद्रीय महा मंत्री मीनाक्षी घील्डियाल, संगठन मंत्री मधु सेमवाल, वरिष्ठ प्रवक्ता जबर सिंह पॉवेल, दीपक रावत, महेंद्र सिंह जी एवं अनेकों केंद्रीय पदाधिकारीओं की उपस्थिति ने जहां एक ओर आयोजन को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बना दिया। वहीं। दूसरी तरफ होली के होलियारों, सखी मांगलम ग्रुप, लोक गायक सूर्या पाल सीरवान एवं अन्य कलाकारो ने उत्तराखंड की संस्कृति को संजोया। आयोजन की संयोजक अनीता लखेड़ा ,उषा रमोला और देव चंद उत्तराखंडी ने पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन किया।
इसके अतिरिक्त कर्नल शिव शैल देवरानी , मोहित डिमरी, प्रमोद काला, प्रांजल नौडियाल सहित अनेक गणमान्य एवं कार्यकर्ता समारोह में उपस्थित रहे। अंत में सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि उत्तराखंड में क्षेत्रीय दल की सरकार बनाने के लिए संगठित प्रयास किए जाएंगे तथा एक-दूसरे को पावन पर्व होली की शुभकामनाएँ दीं।

