ब्रेकिंग न्यूज़
स्थान। नैनीताल।
अंग्रेजों के समय की बनी एक ओर कोठी आज आग की चपेट में आने से खाक हो गई
रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के ग्लेनमोर कोठी जो बिट्रिश कालीन से बनी हुई थी। आज आग की चपेट में आने से खाक हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक के यह कोठी अंग्रेजों के समय की पूरी लकड़ी से बनी हुई थी। बताया जा रहा है घर अंदर से बन्द था जैसे ही दरवाजा खोला तो आग की लपटें उठने लगी । जैसे ही लोगों को पता चला तो आसपास के लोग एकत्र हो गये। और आग बुझाने का प्रयास करने लग गये। आग इतनी भंयकर फैल गई सब कुछ जल कर खाक हो गया। अलबत्ता कोई जनहानि नही हुई।आग के कारणों का पता नहीं चल पाया कि किस वजह से आग लगी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुँच गई थी।




