✍️ सुभाष पिमोली थराली।
22 अगस्त को हुई अतिवृष्टि और बादल फटने के बाद सोल घाटी और कुनी-पार्था क्षेत्र में मोटर और पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए। डुग्री, रतगाँव, केरा, मैन बुरसोल, बुँगा, कोलपुड़ी, रुईसाण, घुघुटी, हरिनगर लेटाल, गुमड़, कुराड़, सकबाड़ा और डूंगाखोली सहित कई गांवों में खाद्यान्न, दवा और आवश्यक सामग्री की कमी हो गई थी।
थराली तहसील प्रशासन ने प्रभावितों को राहत पहुँचाने के लिए लगातार प्रयास किए हैं। उप जिलाधिकारी पंकज भट्ट ने बताया कि बुधवार को डूंगरी, पार्था, हरिनगर लेटाल और गुमड़ गांवों को तहसील मे राशन किट वितरित की गई। प्रशासन हेली और स्थानीय कर्मचारियों के माध्यम से भी प्रभावित गांवों तक आपूर्ति सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावितों को आवश्यक सामग्री की निरंतर आपूर्ति की जा रही है।