
यमुना नदी का प्रवाह बाधित होने से स्यानाचट्टी में बनी अस्थाई झील,सुरक्षा की दृष्टि से आस-पास के घर,मकान व होटल को करवाया गया खाली।
उत्तरकाशी-21 अगस्त 2025
उत्तरकाशी की यमुना वैली में गढगाड गदेरे से मलवा आने के कारण यमुना नदी का प्रवाह बाधित होने से स्यानाचट्टी में एक अस्थाई झील बन गयी है, निकासी बाधित होने से जलभराव लगातार बढता जा रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस द्वारा आस-पास के घर,मकान व होटल खाली करवा दिये गये हैं। उक्त स्थान पर अत्यधिक जलभराव से निचले इलाकों के सभी जनमानस को सचेत रहने की आवश्यकता है। पुलिस ने लोगों को यमुना नदी के आस-पास न जाने की सलाह दी है।
उत्तरकाशी के स्यानाचट्टी में अचानक यमुना नदी का प्रवाह रुक जाने की वजह से एक झील बन गई है,जिसकी वजह से यमुना का पानी न केवल आबादी वाले क्षेत्र में घुस गया, बल्कि वहां मौजूद पुल भी पूरी तरह से डूबने लगा है। हालत खराब होते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने पूरे इलाके को खाली कर दिया है।
स्यानाचट्टी के समीप खुले मौसम के बावजूद भी कुपड़ा खड्ड में मलबा और बोल्डर आने के कारण उसने यमुना नदी का प्रवाह रोक दिया है. इस कारण वहां पर पूर्व में बनी झील का जलस्तर बढ़ने के कारण आसपास के भवनों, दुकानों, होटलों और स्कूलों में पानी घुस गया है. यमुनोत्री हाईवे पर बने मोटर पुल का भी डूबने का खतरा बना गया है. जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह को मौसम खुलने के बाद नदी का जलस्तर कम हुआ था। लेकिन देर शाम को अचान कुपड़ा खड्ड में मलबा और बोल्डर आने से यमुना का प्रवाह रुक गया, जिससे अचानक झील का जल स्तर बढ़ गया।