
शौर्य चक्र विजेता कैप्टन सुरेंद्र सिंह फरस्वाण सेवानिवृत्ति होने पर ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत।
सुभाष पिमोली थराली।
विकासखंड थराली के अंतर्गत बूंगा गांव के गुपटारा तोक निवासी कैप्टन सुरेंद्र सिंह फरस्वाण 28 वर्ष व 19 दिन भारतीय सेना में 4 पैरा कमांडो की देश सेवा से सेवानिवृत्ति होने पर अपने गांव बूंगा पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल- नगाड़ों और फूल -मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया।
कैप्टन सुरेंद्र सिंह फरस्वाण भारतीय सेना में पैरा कमांडो में सेवारत हुए,उनके पिता काम सिंह फर्स्वाण भी पैरा कमांडो में कार्यरत थे तथा माता राधा देवी गृहणी हैं, इनकी 28 वर्षों की सेवा में अधिकतर सेवा जम्मू- कश्मीर में रही, तथा कैप्टन सुरेन्द्र सिंह फरस्वाण सर्जिकल स्ट्राइक में भाग लिया जिसके लिए उन्हें शौर्य चक्र दिया गया।
दो भाइयों में कैप्टन सुरेंद्र सिंह बड़े हैं तथा छोटे भाई पृथ्वी सिंह फरस्वाण हैं, पत्नी हेमा देवी तथा उनके तीन पुत्र हैं देवेंद्र सिंह, संदीप व दिनेश है, चचेरा भाई प्रेम सिंह सामाजिक कार्यकर्ता है।
कैप्टन सुरेंद्र सिंह फरस्वाण की प्रारंभिक शिक्षा गांव बूंगा तथा हाई स्कूल राजकीय इंटर कॉलेज गेरुड़(थराली) से हुई, कैप्टन सुरेंद्र सिंह फरस्वाण बचपन से ही संघर्षशील व्यक्तित्व के धनी थे।
इनके सेवानिवृत्ति होने पर हरपाल सिंह फरस्वाण,आनंद सिंह फरस्वाण, सुरेंद्र सिंह फरस्वाण,प्रेम सिंह, पूरन सिंह, भरत सिंह, गोपाल सिंह, बलवंत सिंह, मोहन सिंह सोलवासी,दिगपाल राणा, नरेंद्र सिंह, संदीप रावत, नरेंद्र सिंह कुंवर सिंह वाले सिंह राजेंद्र सिंह बृजमोहन लक्ष्मण सिंह महिपाल सिंह विजय सिंह हैरी फरस्वान आदि ने खुशी व्यक्त की है।