रिपोर्ट=करन नेगी पौड़ी:
पौड़ी महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या सुप्रसिद्ध बॉलीवुड गायिका प्रियंका मेहर और साथी कलाकारों की नाम रही। प्रियंका ने ” शिमले नि जाणा” गीत से कार्यक्रम की शुरुवात की। उनके गीत”धना धना धना धना रे” भाना मि शर्मीली “, ” सुण रे गै ल्या”, “देखूयूँ मिन मसूरी” , चैता की चैतवाली “, पर दर्शकों ने जमकर डांस किया। उनके साथी गायक मयंक रावत की रैप की विविधताओं से युक्त गायन से युवाओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। प्रियंका मेहर ने गढ़वाली, कुमाऊनी और हिंदी गीतों से समा बांधा।
बेडू पाको बारामासा, रुप्सा रमौती, रणसिंघा बाजो, पधनु लौंडा गोपाला, बाजे रे मुरुली, दया रे, दया रे,चढ़ गयो रे पापी बिछुआ, दमादम मस्त कलंदर, छाप तिलक गाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। रिदम और साउंड ट्रैक संचालन में दीपक मेहर, माही, आदित्य बिजलवाण और प्रखर मानादुली ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार पोरी ने अपने संबोधन में पौड़ी महोत्सव के आयोजन को लेकर व्यापार सभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि पौड़ी में सांस्कृतिक विरासत को बचाए रखने के लिए सांस्कृतिक गतिविधियां होती रहनी चाहिए। आम जनमानस के सहयोग से कार्यक्रम का होना अपने आप में आयोजक मंडल के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
कार्यक्रम मेंविशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केसर सिंह नेगी ने व्यापर सभा के प्रयासो कि सराहना की। संचालन वीरेंद्र खंकरियाल ने किया।




