ऊखीमठ में त्रिदिवसीय मद्महेश्वर मेला का बुधवार को होगा उद्घाटन
ऊखीमठ में त्रिदिवसीय मद्महेश्वर मेला 18 से 20 नवंबर तक चलेगा
रिपोट हरीश चन्द्र ऊखीमठ
खबर रुद्रप्रयाग/ ऊखीमठ बाबा केदारनाथ व द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर धाम की पंच केदार गद्दी स्थल ऊखीमठ में बुधवार को त्रिदिवसीय मद्महेश्वर मेला का उद्घाटन होगा वहीं त्रिदिवसीय मद्महेश्वर मेला के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि केदारनाथ धाम के रावल श्री श्री श्री 1008 जगतगुरु भीमाशंकर लिंग महाराज व विशिष्ट अतिथि केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी और मंदिर समिति के सीयो सोहन सिंह रागड़ और मंदिर समिति के पुजारियों द्वारा त्रिदिवसीय मद्महेश्वर मेला का उद्घाटन किया जाएगा वहीं आपको बता दें कि त्रिदिवसीय मद्महेश्वर मेला 18 नवंबर से 20 नवंबर तक चलेगा जिसमें 19 नवंबर को द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली अपने पंच केदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान होगी जहां छ महीने तक भगवान की डोली की पूजा अर्चना की जाएगी साथ ही भगवान की डोली आगमन पर ऊखीमठ में त्रिदिवसीय मद्महेश्वर मेला का भव्य आयोजन किया जाएगा त्रिदिवसीय मद्महेश्वर मेला समिति व नगर पंचायत ऊखीमठ के अध्यक्ष कुब्जा धर्मवान ने बताया कि ऊखीमठ में बुधवार को त्रिदिवसीय मद्महेश्वर मेला का उद्घाटन किया जाएगा जो कि 18 से 20 नवंबर तक चलेगा जिसमें स्थानीय कलाकारों व उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जाएगा वहीं मेला समिति के सचिव प्रकाश रावत, व कोषाध्यक्ष रविन्द्र सिंह पुष्पवान ने बताया कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी त्रिदिवसीय मद्महेश्वर मेला का आयोजन के साथ उद्घाटन किया जाएगा जिसमें विभिन्न विघालयो व महिला मंगल दलों और स्थानीय कलाकारों द्वारा एवं उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा उन्होंने कहा कि 18 नवंबर को रात्रि संघ्या कार्यक्रम में लोक गायक सौरभ मैठाणी एंव उनकी टीम द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा वहीं 19 नवंबर रात्रि संघ्या को उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोक गायक किशन महिपाल व गायिका संगीता ढौंढियाल व टीम द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा इस मौके पर मेला समिति के समस्त उपाध्यक्ष, सह सचिव पूर्व प्रधान ऊखीमठ जगदीश लाल, महा मंत्री पूर्व प्रधान संदीप पुष्पवान, मेला समिति के सक्रिय कार्यकर्ता दलबीर रावत, धर्मेन्द्र तिवारी, व अन्य पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों मौजूद रहे,




