ब्रेकिंग न्यूज़ मंनसूना का त्रिदिवसीय मद्महेश्वर मेला हुआ एक दिन के लिए स्थागित कण्डारा मोटर मार्ग पर हुये घटना को लेकर क्षेत्र में शौक लहर
हरीश चन्द्र ऊखीमठ
खबर रुद्रप्रयाग / ऊखीमठ मंनसूना का त्रिदिवसीय मद्महेश्वर मेला हुआ स्थागित बता दें कि सोमवार को विती रात्रि को बांसबाड़ा मोहनखाल, मोटर मार्ग पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा होने से पोखरी क्षेत्र से रांसी की और जा रही बोलेरो वाहन भट्टवारी – कण्डारा के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी वहीं हादसे में रांसी के चार लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि छह लोगों घायल हो गए जिसको देखते हुए मंनसूना त्रिदिवसीय मद्महेश्वर मेला को एक दिन यानी कि मंगलवार को मेला को स्थागित किया गया है वहीं मेला समिति के अध्यक्ष संजय मनवाल ने बताया कि इस दुःख की घटना को देखते हुए मंनसूना का त्रिदिवसीय मद्महेश्वर मेला को फिलहाल एक दिन यानी कि मंगलवार के दिन और रात्रि संघ्या का मेला को स्थगित किया जाता है उन्होंने कहा कि त्रिदिवसीय मद्महेश्वर मेले के तीसरे दिन और अंतिम दिन मेले को शुरू किया जाएगा जिसमें फिर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे वहीं मेला समिति के अध्यक्ष संजय मनवाल ने कहा कि इस दुःखद घटना में हम सब घायल हुए हर एक आम जनमानस और उनके परिवार के साथ खड़े है साथ ही भगवान केदारनाथ से प्रार्थना करते हैं कि सभी घायल हुए व्यक्ति जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाए और जिन व्यक्तियों की घटना होने से मृत्यु हुई है उनकी आत्माओ को भगवान स्वर्ग में शांति प्रदान करे




