त्रिदिवसीय मध्यमहेश्वर मेले में अव्यवस्थाओं पर व्यापार मंडल ने जताई चिंता, जिलाधिकारी से तत्काल सुधार की मांग।
हरीश चन्द्र ऊखीमठ
खबर है ऊखीमठ/ रुद्रप्रयाग सोमवार को त्रिदिवसीय मध्यमहेश्वर मेले में अव्यवस्थाओं पर व्यापार मंडल ने जताई चिंता, जिलाधिकारी से तत्काल सुधार की मांग को लेकर दिया ज्ञापन वहीं ज्ञापन में स्पष्ट लिखा गया कि द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर की शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में दिनांक 18 से 20 नवंबर तक त्रिदिवसीय पौराणिक मद्महेश्वर मेले का आयोजन होना है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं आमजन पहुंचते हैं यह भी लिखा गया है कि प्रति वर्ष मेले में यातायात व जाम की गम्भीर समस्या बनी रहती है विशेषकर पीडब्ल्यूडी कार्यालय से सरकारी अस्पताल में जाम होने के कारण श्रद्धालुओं व आम जनमानसों को ऊखीमठ व मंदिर मार्ग तक नहीं पहुंच पाते हैं वहीं व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भट्ट ने रुद्रप्रयाग जिले के जिला अधिकारी विशाल मिश्रा को ज्ञापन देने के साथ अनुरोध किया कि त्रिदिवसीय मद्महेश्वर मेला में मात्र दो दिन शेष रहते हुए तत्काल प्रशासनिक टीम के साथ मेला क्षेत्र का स्थानीय निरीक्षण कर यातायात पर्याप्त पाकिंग यातायात व पुलिस की तैनाती आपदा प्रबंधन टीम, एंबुलेंस साफ सफाई पेयजल एवं प्रकाश व्यवस्था को सुनिश्चित करने की महति कृपा करें




