अनुज नेगी
लैंसडाउन : अपर पुलिस महानिदेशक डॉ. वी. मुरूगेशन द्वारा आज कोतवाली लैंसडाउन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय, मालखाना, हवालात, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष सहित विभिन्न शाखाओं एवं व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा अभिलेखों के रख-रखाव, आगंतुक रजिस्टर, अपराध पंजिका एवं अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों का निरीक्षण कर उनकी अद्यतन स्थिति एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। उन्होंने पुलिसिंग में रिकॉर्ड मैनेजमेंट, जवाबदेही, पारदर्शिता एवं कार्यकुशलता को महत्वपूर्ण बताते हुए व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए।




