डोईवाला नगर कांग्रेस कमेटी का विस्तार, मोहित कुमार समेत तीन को मिली जिम्मेदारी
डोईवाला। डोईवाला नगर कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत वार्ड संख्या 17 में नगर कांग्रेस कमेटी का विस्तार किया गया। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करतार नेगी ने संगठन का विस्तार करते हुए मोहित कुमार को महासचिव, जबकि मंजू राजपूत और निशा देवी को सचिव पद पर नियुक्त किया। इस दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए।
नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करतार नेगी ने कहा कि पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए सभी पदाधिकारियों को प्रत्येक वार्ड में बूथ स्तर तक सक्रिय होकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है और सभी पदाधिकारी पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
इस दौरान नगर उपाध्यक्ष संतोष तोमर, नगर महासचिव प्रवीण सैनी, मंडलम अध्यक्ष संजीव भट्ट, साजिद अली, नगर सचिव एहसान अली, नगर कोषाध्यक्ष कुणाल शृंगारी, नगर प्रवक्ता बिपिन कुमार, जावेद अली, सचिव निशा और मंजू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।




