विकासनगर पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, 59 वर्षीय महिला गिरफ्तार
विकासनगर। न्यायालयों से जारी गैर-जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामील के अभियान के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सरला पत्नी मोहनलाल पाल, निवासी बरोटीवाला, विकासनगर, उम्र 59 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
वारंटी के खिलाफ वाद संख्या 2998/26, धारा 138 एनआई एक्ट के तहत मामला न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस ने गिरफ्तार वारंटी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की।
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रूबी मौर्य और हेड कांस्टेबल ज्योति शामिल रहीं।




