सेलाकुई में ऑपरेशन प्रहार: रात में खुखरी लेकर घूम रहे दो युवक गिरफ्तार
सेलाकुई। अपराधों की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत सेलाकुई पुलिस ने रात में अवैध खुखरी लेकर घूम रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों युवक राजा रोड स्थित राजावाला घाटी, हिमालयन कॉलेज के पास संदिग्ध हालत में घूम रहे थे।
गश्त के दौरान पुलिस ने करन सिंह (24) निवासी पूर्वी लाइन, राजा रोड और कार्तिक (22) निवासी भाती मोहल्ला, राजा रोड को पकड़ा। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से दो अवैध खुखरी बरामद हुईं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 25/4 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि दोनों युवक रात के समय किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। हालांकि, उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस टीम में कांस्टेबल मधुसूदन, दिलवर नेगी, इरशाद और संदीप कुमार शामिल रहे।




