*भारतीय गौ रक्षा संघ ने 75 लोगों को कराया ‘हनुमान अंश’ फिल्म का दर्शन*
*सेलाकुई / विकासनगर, 8 सितम्बर 2026।* भारतीय गौ रक्षा संघ (गौ सेवा संघ) के पदाधिकारियों द्वारा आज सामाजिक एवं धार्मिक जागरूकता के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
संघ के तत्वावधान में क्षेत्र की 75 महिला, पुरुष एवं युवा पीढ़ी को सनातन संस्कृति और भक्ति पर आधारित फिल्म *’हनुमान अंश’* दिखाने का सौभाग्य प्राप्त कराया गया।
इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति, धर्म और संस्कारों से जोड़ने के लिए ऐसे आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं। हनुमान जी के आदर्श – सेवा, शक्ति और समर्पण – को युवाओं तक पहुंचाना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था।
कार्यक्रम में सभी दर्शकों में भारी उत्साह देखने को मिला। अंत में संघ द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
*भवदीय,*
*भारतीय गौ रक्षा संघ, सेलाकुई – विकासनगर




