✍️ पवन सिंह लिंगवाल, ऋषिकेश।
आई डी पी एल चौकी में भीषण आग लगने से अफरा तफरी मच गई। चौकी में खड़े कई वाहन इस आग की चपेट में आ गए।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के द्वारा बड़ी ही मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
फिलहाल दुर्घटना में किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है, और न ही आग लगने के कारणों का पता लगा पाया है। घटना किस वजह से हुई है इसकी अभी जांच चल रही है।




