स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं उक्रांद ने स्कूल प्रबंधन को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम
विकासनगर 22 अप्रैल 2026
आज उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) विकासनगर इकाई के पदाधिकारियों ने एम.आर.बी. माधुराम बिजल्वाण स्कूल के प्रधानाचार्य को ज्ञापन सौंपकर स्कूल की बदहाल व्यवस्थाओं पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया
उपाध्यक्ष तुषार शर्मा ने बच्चों के स्वास्थ्य पर चिंता जताते हुए कहा, आजकल रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है ऐसे में बिना पंखे और पानी के बच्चों को स्कूल में बिठाना उनके जीवन को खतरे में डालना है भीषण गर्मी के कारण छोटे बच्चों में डिहाइड्रेशन (पानी की भारी कमी), हीट स्ट्रोक (लू लगना) और चक्कर आने जैसी गंभीर समस्याएं पैदा हो रही हैं अभिभावकों से मिली जानकारी के अनुसार पंखे न होने से बच्चों का गर्मी में बुरा हाल है जिससे उनका पढ़ाई पर ध्यान लगाना असंभव हो गया है
कार्यकारी अध्यक्ष अरविन्द तोमर ने स्कूल प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा हमने प्रबंधन को व्यवस्था सुधारने के लिए 7 दिन का अल्टीमेटम दिया है यदि एक सप्ताह के भीतर कक्षा 7वीं और 8वीं में पंखे नहीं लगे और ठंडे पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं हुई तो उत्तराखंड क्रांति दल अभिभावकों के साथ मिलकर स्कूल परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन और उग्र आंदोलन करेगा बच्चों के स्वास्थ्य और अधिकारों के लिए उक्रांद किसी भी हद तक जाने को तैयार है
अन्य स्कूलों को कड़ी चेतावनी
उक्रांद ने स्पष्ट किया कि यह चेतावनी केवल एक स्कूल के लिए नहीं है विकासनगर क्षेत्र के अन्य स्कूलों से भी ऐसी शिकायतें मिल रही हैं जहाँ बच्चों के लिए पंखे और पानी की व्यवस्था नहीं है उक्रांद उन सभी स्कूलों को भी चेतावनी देता है कि वे समय रहते व्यवस्था सुधार लें अन्यथा दल प्रत्येक स्कूल के खिलाफ मोर्चा खोलेगा और आंदोलन करेगा
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से कार्यकारी अध्यक्ष अरविन्द तोमर, उपाध्यक्ष तुषार शर्मा, प्रज्वल माहेश्वरी, गौरव राणा, प्रेम गोस्वामी, तुषार, राहुल, अमित कुमार, सुनील तोमर और मोहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सादर,




