✍️ पवन सिंह लिंगवाल, हरिद्वार।
धर्मनगरी हरिद्वार के सुमन नगर क्षेत्र में अवैध मजार का मामला सामने आया था। जानकारी के अनुसार 10 बीघा सरकारी जमीन पर मजार बनाकर अवैध तरीके से कब्जा किया गया था। आज प्रशासन द्वारा कड़ी कार्यवाही करते हुए उस जमीन पर बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान सरकारी कार्य में कोई भी बाधा उत्पन्न न हो और कोई विरोध प्रदर्शन न हो मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया।
प्रशासन द्वारा साफ तौर से कहा गया कि इस तरह से सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का कोई कब्जा किया जाएगा तो प्रशासन उसको बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा। प्रशासन के द्वारा और उनकी टीम के द्वारा अवैध कब्जे को JCB मशीनों के द्वारा हटाया गया। और कब्जा की गई जमीन को मुक्त करवाया गया। इस कार्यवाही में प्रशासन के द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए थे। किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।




