✍️ पवन सिंह लिंगवाल, ऋषिकेश।
काफी लंबे अंतराल के बाद ऋषिकेश क्षेत्र में फैले लाखों टन कूड़े के ढेर से स्थानीय लोगों को राहत मिलने वाली है, करोड़ों की लगात से तैयार प्रोसेसिंग प्लांट जो कि गुमानीवाला क्षेत्र के लाल पानी में स्थापित किया गया है, लगभग 25 एकड़ में फैले इस प्लांट में ऋषिकेश शहर के बीचों बीच एकत्रित कूड़े के ढेर को शिफ्ट किया जाएगा और कूड़े को रिसाइकिल करके उपयोग में लाया जाएगा, यही नहीं पूरे ऋषिकेश विधानसभा के क्षेत्र का और नरेंद्र नगर क्षेत्र का भी कूड़ा इसी प्लांट में लाया जाएगा।,
आज दिनांक 21-04-2026 को ऋषिकेश महापौर शंभू पासवान जी के द्वारा इसका ट्रायल भी किया गया। इस आधुनिक प्रोसेसिंग प्लांट का मुख्य उद्देश्य शहर से निकलने वाले कूड़े का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करना है। इस ट्रायल के माध्यम से प्लांट की कार्यक्षमता और मशीनों के संचालन की तकनीकी जांच को परखा गया।, प्लांट के ट्रायल कार्यक्रम में महापौर शंभू पासवान जी के अलावा नगर आयुक्त एवं क्षेत्र के कई पार्षद भी मौजूद रहे।




