✍️ सुभाष पिमोली थराली।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आलम सिंह फरर्स्वाण राजकीय महाविद्यालय तलवाडी चमोली उत्तराखंड में प्राचार्य प्रोफेसर सेराज मोहम्मद की अध्यक्षता में रोवर रेंजर व एन.एस.एस. के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय शिविर के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसका आयोजन रोवर रेंजर प्रभारी डॉ पुष्पा रानी व डॉ ललित जोशी व एन.एस.एस.कार्यक्रम अधिकारी डॉ खेमकरण व सुश्री रजनी नेगी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर छात्र- छात्राओं द्वारा झाड़ी कटान, क्यारियों की स्वच्छता व सांस्कृतिक मंच की स्वच्छता की गई। सभी ने पूरे मनोयोग से स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर गूड्डू सिंह व दीपा रावत जी द्वारा भी सहयोग किया गया। रोवर रेंजर व एन.एस.एस. स्वयं सेवक तनुजा, किरन, प्रियंका, हिमांशी, सुमित कुमार, प्रदीप कुमार, जयकृत, रेनूका, अंजलि,नेहा, इशा,लक्ष्मी, सचिन बिष्ट आदि उपस्थित थे। प्राचार्य द्वारा आशीष वचन दिया गया।




