✍️ सुभाष पिमोली थराली।
विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित भारतीय बौद्धिक परीक्षा 2026 में सक्रिय एवं उत्कृष्ट योगदान हेतु स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आलम सिंह फरस्वाण राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी को प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मानित किया गया है। प्राचार्य डॉ सेराज मोहम्मद ने बताया कि उक्त परीक्षा भारतीय सांस्कृतिक धरोहर एवं प्राचीन बौद्धिक ज्ञान परंपरा पर आधारित थी, जिसमें 87 परीक्षार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम हेतु संयोजक डॉ शंकर राम सहसंयोजक डॉ ललित जोशी का विशेष योगदान रहा ,
परीक्षा समिति में हुकम सिंह महीपाल सिंह धीरेन्द्र सिंह दीपा रावत नीतीश कुमार कुशलानंद सती तथा मूल्यांकन समिति में डॉ प्रतिभा आर्या, डॉ सुनील कुमार, डॉ शंकर राम द्वारा परीक्षा संपादित करने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।




