✍️ पवन सिंह लिंगवाल, ऋषिकेश:
आज मंजीत जौहर मामले में जो महिला के साथ रेप का मामला था, उसके संदर्भ में आज उत्तराखण्ड क्रांति दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के द्वारा ऋषिकेश कोतवाली में ज्ञापन दिया गया, और मामले की पूर्ण रूप से निष्पक्ष जांच की मांग की गई, उत्तराखण्ड क्रांति दल ने साफ- साफ शब्दों में कहा है कि इस तरह हमारी बहु बेटियों के साथ जो घृणित कार्य किया गया है, उसे उत्तराखण्ड क्रांति दल बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा। 




