श्रीनगर में रिटायर फौजी ने अपनी पत्नी पर किया धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर,
श्रीनगर। क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक रिटायर फौजी ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद संयुक्त अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद के चलते यह घटना हुई। बताया जा रहा है कि पत्नी द्वारा पति पर शक किए जाने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले गई। गुस्से में आकर पति ने धारदार हथियार से पत्नी पर लगातार 4-5 वार कर दिए, जिससे वह लहूलुहान हो गई।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रेफर कर दिया।
इस घटना की तस्वीरें अत्यंत विचलित करने वाली बताई जा रही हैं, जिन्हें सार्वजनिक करना उचित नहीं है।




