उत्तराखंड: बीच चौराहा तांडव करने वाली दोनों महिला ब्लॉगर सलाखों के पीछे। सही हुआ या गलत??
हल्द्वानी: चौपाटी में हुई मारपीट के बाद ब्लॉगर ज्योति अधिकारी और सुनीता भट्ट पुलिस हिरासत में
हल्द्वानी (नैनीताल): 11 मार्च को हल्द्वानी के काठगोदाम स्थित चौपाटी क्षेत्र में हुई जोरदार मारपीट के मामले में नया मोड़ सामने आया है। जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया से जुड़ी दो महिला ब्लॉगर ज्योति अधिकारी और सुनीता भट्ट को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच सोशल मीडिया विवाद इतना बढ़ गया कि मामला सड़क पर मारपीट तक पहुंच गया। घटना के दौरान काफी देर तक हंगामा होता रहा, जिससे वहां मौजूद लोगों की भीड़ लग गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया और दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। सूत्रों के अनुसार पुलिस जल्द ही दोनों को न्यायालय में पेश कर सकती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से समाज में गलत संदेश जाता है। वहीं हल्द्वानी जैसे शांत शहर की छवि पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।
#viral #news #haldwani #tranding #pahad




