लग्जरी कार में भरकर लाई जा रही थी हरियाणा ब्रांड की अवैध शराब, सहसपुर पुलिस ने तस्कर को दबोचा
देहरादून जनपद के सहसपुर क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लग्जरी कार में तस्करी कर लाई जा रही भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है।
जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जनपद में अवैध शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली सहसपुर पुलिस ने अ0उ0नि0 प्रेम प्रसाद कोठारी के नेतृत्व में टीम गठित कर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया।
चेकिंग के दौरान प्रतीतपुर धर्मावाला क्षेत्र में पुलिस ने वाहन संख्या UK08 U0930 स्विफ्ट डिजायर कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से हरियाणा-चंडीगढ़ ब्रांड की 20 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसमें 18 पेटी ब्लू स्ट्रोक एक्सक्विजिट व्हिस्की (864 पव्वे) और 2 पेटी ब्लू स्ट्रोक (24 बोतल) शामिल हैं।
पुलिस ने मौके से पूरण सिंह (40 वर्ष) पुत्र स्व. बुद्ध सिंह निवासी बद्रीपुर, थाना सहसपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली सहसपुर में आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
बरामदगी:
18 पेटी BLUE STROKE EXQUISITE WHISKY (864 पव्वे)
2 पेटी BLUE STROKE अंग्रेजी शराब (24 बोतल)
स्विफ्ट डिजायर कार (UK08 U0930)
पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट
अ0उ0नि0 प्रेम प्रसाद कोठारी
कांस्टेबल सुरेश रावत
कांस्टेबल प्रवीण कुमार




