लालकुआँ अपडेट।
लालकुआँ में वरिष्ठ व्यापारी नेता के साथ ठगी करने का मामला आया सामने,रेलवे की सरकारी दूकानें दिलाने के नाम पर की गई ठगी,व्यापारी नेता ने पुलिस को तहरीर देकर लगाई न्याय की गुहार। 
लालकुआँ में वरिष्ठ व्यापारी नेता के साथ 23 लाख रूपये से अधिक की गई ठगी, ठगी करने वाले गिरोह के सरगना द्वारा लालकुआँ, किच्छा, रूद्रपुर, काठगोदाम सहित विभिन्न क्षेत्रों में रेलवे स्टेशन पर सरकारी दूकानें दिलाने के नाम पर की गई ठगी,पुलिस कर रही है मामले की गहनता से जांच।
लालकुआँ कोतवाली बनी दलाली का अड्डा,कोतवाली में तैनात पुलिस अधिकारियों के नाम पर पैसे ठगने वाले गिरोह हुए सक्रिय, पीड़ित व्यापारी से ठगे 18 हजार रुपये, क्षेत्र के एक युवा नेता ने महिला दरोगा को वोशिंग मशीन दिलाने के नाम पर पीड़ित व्यापारी से ऐठे 18 हजार रुपये,मामले का फैसला करने के नाम पर ऐठे 18 हजार रुपये। पीड़ित ने पुलिस से की मामले की शिकायत।
सूत्रों के अनुसार लालकुआँ कोतवाली में पुलिस अधिकारियों के नाम की जा रही है लोगों से पैसों की डिमांड,फैसला करने एवं मुकदमा दर्ज करने को हो रही है पैसों की वसुली, कोतवाल से लेकर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नाम लिए जा रहे हैं पैसे, पुलिस के नाम पर पैसे लेने वाले युवक की पुलिस कर रही है तलाश,वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीपक बिष्ट ने कहा कि पैसे मांगने की जानकारी उन्हें मिली है मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ की जाएगी कानूनी कार्यवाई।




