✍️ सुभाष पिमोली थराली।
विकासखण्ड थराली के ब्लॉक सभागार में एकदिवसीय नांन फॉर्म लाइवलीहुड प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.जिसमें विकासखंड के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने प्रतिभाग किया ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक मिशन मैनेजर गंभीर सिंह नेगी द्वारा किया गया, जिसमें महिलाओं को प्रशिक्षण की महत्ता, उद्देश्य तथा इससे मिलने वाले लाभों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के लिए राजकीय महाविद्यालय गुप्तकाशी, जनपद रुद्रप्रयाग की प्राध्यापिका डॉ. योगिशा को संसाधन व्यक्ति के रूप में आमंत्रित किया गया।
डॉ. योगिशा द्वारा महिलाओं को नॉन-फार्म लाइवलीहुड की विस्तृत जानकारी दी गई तथा इसके अंतर्गत आने वाले विभिन्न व्यवसायों पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार पर्वतीय क्षेत्रों की महिलाएँ स्थानीय उत्पादों को अपनी पहचान बनाकर आत्मनिर्भर बन सकती हैं। साथ ही उन्होंने उत्पादों की उत्तम पैकेजिंग, ब्रांडिंग तथा उपयुक्त क्रेतावर्ग की पहचान के महत्व पर विशेष जोर दिया।
प्रशिक्षण के दौरान डॉ. योगिशा ने महिलाओं को समाज में कार्य करते समय आने वाली सामाजिक बाधाओं, चुनौतियों एवं दबावों पर भी चर्चा की तथा उनसे निपटने के व्यावहारिक उपायों के बारे मे बताया। वही
प्रतिभागी महिलाओं द्वारा अपने प्रश्न पूछे गए एवं अपने अनुभवों व सुझावों को साझा किया गया। कार्यक्रम मे प्रतिभागी महिलाओं की टीम गठित कर प्रतियोगिता करायी गई ।
कार्यक्रम का समापन करते हुए खंड विकास अधिकारी नितिन धानिया द्वारा महिलाओं को नॉन-फार्म इकोनॉमी में सक्रिय भागीदारी करने तथा इसे न केवल अपने बल्कि समाज के भविष्य को सशक्त और बेहतर बनाने का माध्यम बनाने हेतु प्रेरित किया गया। इस मौके पर सहायक खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार ग्रामो उत्थान परियोजना से विपिन मिश्रा सहित सभी खंड विकास अधिकारी तथा एनआरएलएम के कर्मचारी मौजूद रहे।




