✍️ सुभाष पिमोली थराली।
विकास खंड थराली में ब्लॉक स्काउट एंड गाइड की बैठक ब्लॉक कमिश्नर खंड शिक्षा अधिकारी भूपेन्द्र ढ़ोड़ियाल जी की अध्यक्षता में की गई। जिसमें स्काउट एंड गाइड की ब्लॉक कार्यकारणी का गठन किया गया जिसमें सर्व सम्मति से ब्लॉक सचिव पंचम सिंह रावत राजकीय इंटर कॉलेज जोलाकोट को चुना गया ब्लॉक आयुक्त सुभाष बूर्फाल राजकीय इंटर कॉलेज कुलसारी एवं कोषाध्यक्ष दीपक सिंह रावत राजकीय इंटर कॉलेज लोल्टी को सर्व सम्मति से निर्विरोध चुना गया। ब्लॉक कमिश्नर खंड शिक्षा अधिकारी ने थराली ब्लॉक के प्रत्येक विद्यालयी शाखाओं में स्काउट एंड गाइड को बढ़ावा देने, स्काउट एंड गाइड की विभिन्न गतिविधियों को समय समय पर कराने को कहा जिससे बच्चों में सामाजिक गुणों का विकास हो।
इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी डबल सिंह कुंवर, राजकीय शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष सुन्दर सिंह कोरंगा, हरेंद्र सिंह फर्स्वाण, दीपक सिंह, सुभाष बूर्फाल, आनंद सिंह नेगी, सरिता भारती, आदि विभिन्न विद्यालयों के शाखा सचिवों ने प्रतिभाग किया।




