आज दिनांक 15 अगस्त 2025 को उत्तराखंड श्रमिक संगठन की बैठक कचहरी रोड स्थित क्रांति भवन में संपन्न हुई। इस अवसर पर सेलाकुई इंडस्ट्रियल एरिया से आए अनेक श्रमिकों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
जिसमें श्रमिकों से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। श्रमिकों के रोजगार की सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा के बारे में विचार रखे गए। बैठक में अधिवक्ता श्री समीर मुंडेपी जी ने श्रम संगठन के कार्यों के उद्देश्यों और उसकी कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से बताया गया।बैठक में सर्वसम्मति से भविष्य में संगठन द्वारा किए जाने वाले कार्यों एवं योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। श्री सोबत सिंह सजवाण जी को संगठन विस्तार के लिए सेलाकुई इंडस्ट्रियल एरिया का संयोजक नियुक्त किया गया। तथा अन्य जिलों के सयोजक नियुक्त करके जल्दी ही संगठन का विस्तार किया जाएगा।
अंकित सजवाण आनंद भडारी राजेश्वरी देवी गीता बिष्ट दीपक भाकुनी, समीर मुडेपी सोबती सिंह सजवाण कमल सिंह राजेंद्र बिष्ट रवि जैन गोकुल सिंह रावत राजेंद्र प्रधान जयप्रकाश बड़ोनी नरेश तोमर विकास रावत दिनेश रिखड़ी भगत सिंह अतुल बेंजवाल हेमंत असवाल संगीता देवी निर्मल सिंह राजीव आदि ने भाग लिया।




