✍️ भगवान सिंह पौड़ी
जनपद पौड़ी में पर्वतीय राजस्व निरीक्षक उप निरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ के प्रति आवाहन पर बीते मंगलवार से राजस्व कर्मियों ने दो दिवसीय कार्य बहिष्कार शुरू किया था। जिसके तहत पौड़ी तहसील में कर्मियों ने धरना प्रदर्शन कर सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। राजस्व कर्मियों की प्रमुख मांग है कि हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार सभी राजस्व क्षेत्र के पुलिस इन कार्यों को रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित किया जाए इसके साथ ही खतौनी अंश निर्धारण जैसे जटिल कार्यों के लिए उन्हें आवश्यक संसाधन जैसे लैपटॉप, डाटा पैक और मंडे उपलब्ध करवाया जाए। कर्मियों का कहना है कि बिना संसाधनों के कार्य करना कठिन हो गया है और इससे फरियादियों को भी समय पर सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। आज दूसरे दिन कर्मियों ने आंदोलन के तहत बहिष्कार के साथ जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान किया। राजस्व निरीक्षक सुदामा सिंह रावत ने बताया कि कुल 15 राजस्व कर्मियों द्वारा रक्तदान के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया गया जिसमें से ब्लड बैंक को तत्काल चार यूनिट रक्तदान किया गया तथा आवश्यकता पड़ने के लिए रक्तदाता कर्मियों की सूची उपलब्ध करवाई गई। इस दौरान संगठन के तहसील शाखा अध्यक्ष ज्योति मोहन सिंह और सचिव सुनील सिंह रावत के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक उप निरीक्षक व सेवकों का विरोध आज भी जारी रहा।