नगर पंचायत ऊखीमठ के चुन्नी ग्राम सभा में 29 नवंबर से शुरू हो रहा है बग्डवाल नृत्य का आयोजन
हरीश चन्द्र ऊखीमठ
खबर रुद्रप्रयाग/ ऊखीमठ से रविवार से नगर पंचायत ऊखीमठ के ओंकारेश्वर वार्ड के चुन्नी गांव में 29 नवंबर से बग्डवाल नृत्य का आयोजन किया जा रहा है वहीं बग्डवाल नृत्य समिति के अध्यक्ष बचन सिंह रावत ने कहा कि दिनांक 29 नवंबर से 9 दिसंबर तक 11 दिवसीय बग्डवाल नृत्य का आयोजन किया जाएगा जिसमें समस्त पचागाई व ग्रामवासियों और नगर पंचायत ऊखीमठ के सहयोग से यह आयोजन विगत 25 वर्षों से अधिक ज्यादा समय से किया जा रहा है जिसमें हर एक आम जनमानसों का भरपूर समर्थन मिल रहा है वहीं अध्यक्ष वचन सिंह रावत ने बताया कि 29 नवंबर को सुबह बग्डवाल नृत्य की पूजा अर्चना की जाएगी साथ ही रात्रि से बग्डवाल नृत्य का आयोजन किया जाएगा इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता धर्मेन्द्र तिवारी, अनूप तिवारी, केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, विनोद सिंह रावत, सरोज तिवारी, केशव बाला जी, अरविंद, योगिता तिवारी, पात्र संदीप शुक्ला, बलवीर पुष्पवान, सभासद प्रदीप धर्मवाण समेत समस्त ग्रामवासियों का सहयोग मिल रहा है




