पौड़ी में भीषण सड़क हादसा: खाई में समाई सवारियों से भरी ईको कार, 7 की मौत, 5 घायल
पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड के पौड़ी जिले के रिखणीखाल ब्लॉक में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कलवाड़ी के पास सवारियों से भरी ईको कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में सात लोगों की मौत होने की सूचना है, जबकि पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में वाहन चालक भी शामिल है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन में सवार महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी थीं। सभी महिलाएं रिखणीखाल में दीदी-भुली योजना के फार्म भरने गई थीं। वापस लौटते समय कलवाड़ी के पास यह हादसा हो गया।




