राजकीय इंटर कॉलेज कुलसारी में द्वितीय विज्ञान प्रीमियर लीग का हुआ आयोजन।
सुभाष पिमोली थराली। विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक चिंतन एवं नवाचार की भावना विकसित करने के उद्देश्य से राजकीय इंटर कॉलेज कुलसारी में द्वितीय विज्ञान प्रीमियर लीग का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र ढोढियाल एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य शंकर दत्त पुरोहित द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का सुभारम्भ किया गया। इसके पश्चात ब्लॉक समन्वयक सुंदर आगरी ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्य प्रस्तुत करते हुए प्रतियोगिता के पाँचों राउंड की जानकारी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को दी गई,
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी ढोढियाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें निरंतर प्रयासरत रहने, वैज्ञानिक सोच विकसित करने तथा जीवन में कभी हार न मानने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य शंकर दत्त पुरोहित ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के पाँचों राउंड रोचक एवं प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण में संपन्न हुआ और परिणामो की घोषित करते हुए ।
सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान साक्षी कक्षा 12 राजकीय इंटर कॉलेज कुलसारी, द्वितीय स्थान आराध्या कक्षा 12 राजकीय इंटर कॉलेज कुलसारी, तृतीय स्थान मोहित जोशी कक्षा 11 राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज थराली, तथा चतुर्थ स्थान दर्शन कुमार कक्षा 12 अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज तलवाड़ी ने प्राप्त किया।
जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान महेश्वरी कक्षा 8 राजकीय बालिका इंटर कॉलेज थराली, द्वितीय स्थान शताक्षी कक्षा 6 अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज तलवाड़ी, तृतीय स्थान आलिया कक्षा 8 राजकीय बालिका इंटर कॉलेज थराली, तथा चतुर्थ स्थान करण कक्षा 8 राजकीय इंटर कॉलेज कुलसारी ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में मार्गदर्शक मंडल में प्रवीण कुमार, महेंद्र सिंह भंडारी, सचिन सेनी, हरेंद्र सिंह, चांदनी, प्रियंका रावत, मधुसूदन कुनियाल, चंद्रमोहन सिंह, मनीष सिंह, विनोद बिष्ट, धीरेंद्र सिंह नेगी एवं कीर्ति रावत सहित अन्य शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक चेतना, तार्किक क्षमता, रचनात्मक सोच, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा एवं नवाचार की भावना को नई ऊर्जा प्रदान की गई,मंच संचालन कविता शर्मा ने किया।

