*बद्रीश कॉलोनी में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाएं, रुकने का नहीं ले रही नाम*
1 सितंबर 2026 की रात को बद्रीश कॉलोनी के श्री शिव दुर्गा पंचायती मंदिर और आंनरेरी कैप्टन विनोद रावत के घर पर हुई चोरी की घटनाएं।
श्री शिव दुर्गा पंचायती मंदिर के सुरक्षा जाल को काटते हुए मंदिर के तालों को तोड़कर दान पात्र को जंगल में ले जाकर तोड़ा गया।
आंनरेरी कैप्टन विनोद रावत के घर से हाथ की घड़ी और मोबाइल चोरी की गई।
उक्त घटना की सूचना प्रातः कालीन मंदिर में योग करने वाली महिला श्रीमती कमला गुसांई ने श्री बद्रीश कल्याण समिति के अध्यक्ष चित्रपाल सजवाण को दी।
चित्रपाल सजवाण सजवान ने पुलिस हेल्पलाइन 112 पर कॉल करके उक्त चोरी की जानकारी दी।
चीता पुलिस के पहुंचने पर मंदिर समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद्र काला, मोहनलाल गैरोला, विधान सिंह रावत, बलदेव भंडारी, देवेंद्र पंवार चतर सिंह पुंडीर, बृजमोहन भट्ट, मीनू सुंदरियाल, रेखा गोदियाल, जनार्दन गोदियाल ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। अब पुलिस जांच में जुट गई है।

