राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत आज दिनांक 9 फरवरी 2026 को उप संभागीय परिवहन कार्यालय ऋषिकेश द्वारा एम्स ऋषिकेश के साथ मिलकर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम एवं सड़क सुरक्षा रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रोफेसर मीनू सिंह, डायरेक्टर एम्स, प्रोफेसर सौरव वार्ष्णेय, डीन एकेडमिक्स एम्स,प्रोफेसर मोहम्मद आजम, हेड ऑफ़ डिपार्टमेंट ऑफ़ ट्रॉमा सर्जरी एम्स, डॉ मधुर उनियाल, एसोसिएट प्रोफेसर ट्रामा सर्जरी एम्स , डॉ श्रीलोय मोहंती,पी. आर. ओ . एम्स ऋषिकेश, डॉ अनीता कंसल नर्सिंग ऑफिसर एम्स तथा श्री अनिल चंद्र, डिप्टी चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर एम्स ऋषिकेश के द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा के हित धारक विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) ऋषिकेश श्री रावत सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन ) ऋषिकेश श्रीमती रश्मि पंत, संभागीय निरीक्षक ऋषिकेश श्री प्रदीप रौथाण, श्री भृगु द्विवेदी अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग ऋषिकेश, श्री तेजवर सिंह नेगी यातायात निरीक्षक ऋषिकेश उपस्थित रहे।
रैली को डीन एकेडमिक्स ऋषिकेश द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया इस सड़क सुरक्षा रैली में विभिन्न हित धारक विभागों द्वारा सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में प्रयुक्त किया जा रहे वाहनों को रैली में प्रदर्शित किया गया।
खबर….
पवन सिंह लिंगवाल
रिपोर्टर, ऋषिकेश




