
उत्तराखंड में पंचायत चुनाव का एलान होते ही भाजपा ने घोषित किए पर्यवेक्षक।
उत्तराखंड- 21 जून 2025
उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनावी तैयारियों को धार देते हुए विधानसभा स्तर पर पर्यवेक्षकों की सूची घोषित कर दी है। पार्टी की ओर से यह सूची प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर तैयार की गई है। भाजपा ने चुनाव प्रबंधन की बागडोर वरिष्ठ और अनुभवी प्रवासी कार्यकर्ताओं को सौंपी है, जो संबंधित क्षेत्रों में पार्टी समर्थित उम्मीदवारों के चयन और चुनाव संचालन में अहम भूमिका निभाएंगे।
भाजपा द्वारा घोषित ये पर्यवेक्षक जिला पंचायत सदस्य पद के लिए पार्टी समर्थित प्रत्याशियों का पैनल तैयार करेंगे और चुनाव प्रबंधन का कार्य भी देखेंगे। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए दो-दो पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। ये सभी प्रवासी कार्यकर्ता पंचायत चुनावों की संपूर्ण प्रक्रिया के दौरान क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे और प्रधान, बीडीसी सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य आदि सभी स्तरों पर चुनावी रणनीति का हिस्सा बनेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि पार्टी पंचायत चुनावों को बेहद गंभीरता से ले रही है। उनका कहना है कि “ग्राम स्तर पर हमारी संगठनात्मक मजबूती ही भविष्य में बड़े चुनावों की नींव रखती है। इसी उद्देश्य से अनुभवी और समर्पित कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रबंधन का जिम्मा सौंपा गया है।”
विधानसभावार भाजपा पर्यवेक्षकों की सूची⤵️
विधानसभा पर्यवेक्षक 1- ⤵️ पर्यवेक्षक 2- ⤵️
➡️रुद्रपुर- चन्दन बिष्ट , पाल राणा.
➡️धारचूला- गणेश भंडारी, कमला चुफाल.
➡️डीडीहाट – अशोक नांबियाल, मनोज सामंत.
➡️पिथौरागढ़- मीना गंगोला, लोकेश भट्ट.
➡️गंगोलीहाट- इंद्र सिंह फर्स्वाण, ललित पंत.
➡️कपकोट- देवेंद्र गोस्वामी, खड़क सिंह टंगड़िया.
➡️बागेश्वर- सुरेश कांडपाल ,चंपा आर्य.
➡️द्वाराहाट- कैलाश पंत, नरेंद्र भंडारी.
➡️सल्ट- प्रेम शर्मा , दीप पांडे.
➡️रानीखेत- पूरन संगेला, भूपेंद्र कांडपाल.
➡️सोमेश्वर – शिव सिंह बिष्ट ,ललित पटवाल.
➡️अल्मोड़ा- अरविंदर बिष्ट, गौरव पांडे.
➡️जागेश्वर – रवि रौतेला, कैलाश गुरुरानी.
➡️लोहाघाट- दर्पण कुमार, शंकर पांडे.
➡️चंपावत- सतीश पांडे, शंकर कोरंगा.
➡️लालकुआं- अनिल कपूर डब्ब, कमल नयन जोशी.
➡️भीमताल- महेंद्र नेगी , प्रदीप जनौटी.
➡️नैनीताल- देवेंद्र ढैला, विजय भट्ट.
➡️कालाढूंगी- प्रकाश हरबोला, गोपाल रावत.
➡️रामनगर- गुंजन सुखीजा, अजय राजौर.
➡️जसपुर – आशीष गुप्ता, सरदार मंजीत सिंह.
➡️काशीपुर- विवेक सक्सेना, समीर आर्य.
➡️बाजपुर- राम मेहरोत्रा , रवि पाल.
➡️गदरपुर- उत्तम दत्ता, गुरविंदर सिंह चंडोक.
➡️किच्छा – दिनेश आर्य ,भारत भूषण चुघ.
➡️सितारगंज- दान सिंह रावत , गोपाल बोरा.
➡️नानकमत्ता- नेत्रपाल मौर्य, रामपाल.
➡️खटीमा- दीपक मेहरा, राम दत्त जोशी.
प्रत्याशियों के चयन पर फोकस⤵️
पार्टी की इस पहल को पंचायत चुनावों में एक रणनीतिक कदम माना जा रहा है। पर्यवेक्षक न केवल प्रत्याशियों के चयन में निर्णायक भूमिका निभाएंगे, बल्कि वे चुनाव प्रचार, बूथ प्रबंधन, मतदाता संपर्क और मतदान दिन तक की पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट कर दिया है कि पंचायत चुनाव को हल्के में नहीं लिया जाएगा।