✍️उत्तम सिंह, ऋषिकेश।
उत्तराखण्ड के ऋषिकेश में स्थित व्यास योगा स्कूल ने पर्यावरण संरक्षण में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। स्कूल ने वन विभाग के सहयोग से आम, आंवला, नीम आदि के पौधे लगाने का अभियान शुरू किया है। वन क्षेत्राधिकारी गंभीर सिंह धामंदा और धर्म सिंह राणा ने व्यास स्कूल को पौधे लगाने के लिए एक जगह निर्धारित की।
इस अवसर पर योगाचार्य दिवाकर व्यास ने कहा, “देवभूमि में पेड़ लगाना हमारा कर्तव्य है। इससे न केवल हमें स्वच्छ हवा मिलेगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक स्वस्थ पर्यावरण का निर्माण होगा।”
डॉ.जयप्रकाश कंसवाल ने कहा, “कर्म योगा हमें निस्वार्थ सेवा का मार्ग दिखाता है। जब हम पेड़ लगाते हैं और उनकी देखभाल करते हैं, तो हम न केवल पर्यावरण की सेवा कर रहे हैं, बल्कि अपने आत्मिक विकास में भी योगदान दे रहे हैं।”
नाद योग शिक्षिका रिप्सी अरोड़ा ने पौधे लगाने में सक्रिय सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि “व्यास योगा सेंटर की इस पहल से पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी और युवाओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।”
इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में अश्वनी प्रमोद, राजननंदिनी, अर्पणा जोशी, प्रसाना, और हास्या जाधव योगा के शिष्यों ने भाग लिया। उन्होंने प्रेमभाव से पौधे लगाए और व्यास योग स्कूल की तरफ से कृतज्ञता दिखाई कि उन्हें देवभूमि में आकर ऐसा पुण्य का काम करने का अवसर मिला।
व्यास योगा सेंटर का यह प्रयास देवभूमि की सुंदरता और स्वच्छता को बनाए रखने में एक महत्वपूर्ण योगदान होगा। सेंटर की इस पहल से न केवल पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी, बल्कि युवाओं को भी पर्यावरण के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।