नीरज कश्यप बने रुड़की जिला ओबीसी मोर्चा के प्रभारी, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की संस्तुति पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य द्वारा प्रदेश मंत्री नीरज कश्यप को रुड़की जिला ओबीसी मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
नई जिम्मेदारी मिलने पर नीरज कश्यप ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
नीरज कश्यप ने कहा कि भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की विजय सुनिश्चित करने के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।




