बैरागीवाला विवाद और हत्या मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 6 जेल भेजे गए।
विकासनगर (देहरादून):-17 जून 2026
सहसपुर के बैरागीवाला गांव में खेत में पानी चलाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस को एक और कामयाबी मिली है। सहसपुर पुलिस ने मु.अ.स.- 134/2026 के तहत नामजद एक और आरोपी ‘इन्तजार पुत्र जमील’ (उम्र 32 वर्ष) को तिमली गांव से गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में सुद्दोवाला जिला कारागार भेज दिया गया है।
बता दें कि 13 जून को दो पक्षों में हुए इस विवाद में घायल विनोद कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस इस मामले में रज्जाक, सलमान, जावेद, शहबाज और इम्तियाज समेत 5 आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है। एसएसपी देहरादून के निर्देशानुसार गठित पुलिस टीमें घटना में शामिल अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं।

