कुलसारी मंडल की बैठक में प्रधानमंत्री के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर हर्ष जताया।
सुभाष पिमोली थराली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की। भाजपा नेताओं ने इसे देश के विकास और परिवर्तन का महत्वपूर्ण दौर बताया। शनिवार को थराली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुलसारी मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष गिरीश चमोला की अध्यक्षता में आयोजित की गई,बैठक में बतौर मुख्य अतिथि थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस मौके पर उन्होंने मण्डल के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ विभिन्न सांगठनिक एवं लोक-कल्याणकारी विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए बताया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल एवं गौरवमयी 12 वर्ष पूर्ण होने पर देश व उत्तराखंड में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर मोदी सरकार की जन-हितैषी योजनाओं को थराली विधानसभा के प्रत्येक गाँव और अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।उन्होंने थराली विकासखण्ड के अंतर्गत चल रहे स्थानीय विकास कार्यों, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को और सुदृढ़ बनाने पर कार्यकर्ताओं से महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त किए।और कहा
भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के लिए पूरी निष्ठा से समर्पित है। और जनता के सुझावों और कार्यकर्ताओं के उत्साह से क्षेत्र के चहुंमुखी विकास को और अधिक गति मिलेगी।
बैठक में मण्डल प्रभारी नरेंद्र भारती , पूर्व जिला महामंत्री व विधानसभा थराली बीएलए-1 राकेश जोशी, विधायक प्रतिनिधि गोविंद सिंह भंडारी , वरिष्ठ कार्यकर्ता भगत सिंह नेगी , प्रधान प्रतिनिधि व पूर्व मण्डल महामंत्री महिपाल भंडारी , पूर्व मण्डल अध्यक्ष किसान मोर्चा थराली दिगपाल सिंह , वरिष्ठ कार्यकर्ता खुशहाल सिंह , युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह , महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष रेखा देवी सहित सेकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




