शिवालिक ग्रामीण मंडल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
सहसपुर, देहरादून: उत्तराखंड भाजपा संगठन को मजबूत करने और सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आज शिमला बाईपास रोड स्थित डांडीपुर-तिपरपुर भाजपा कार्यालय में शिवालिक ग्रामीण मंडल की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई।
विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “संगठन की असली ताकत हमारे जमीनी कार्यकर्ता हैं। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन-कल्याणकारी नीतियों को समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुँचाना हमारा मुख्य लक्ष्य होना चाहिए।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावी रणनीतियों को लेकर अभी से कमर कसने और आपसी समन्वय के साथ क्षेत्र में सक्रिय होने का आह्वान किया।
बैठक में शिवालिक मंडल के अध्यक्ष रवि कश्यप,सुनील कश्यप,रमेश कुमार सैनी, लखन सिंह राणा, सतीश कुमार आदि वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे




