राहुल गांधी से मिलने पौड़ी पहुंचे अंकिता भंडारी के परिजन, न्याय की लड़ाई को लेकर होंगी अहम मुलाकात
पौड़ी। उत्तराखंड की चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में न्याय की मांग को लेकर अंकिता भंडारी के परिजन अपने गांव से पौड़ी पहुँचे आज कांग्रेस नेता राहुल गाँधी से मुलाकात करेंगे । सूत्रों के अनुसार यह मुलाकात बेहद गोपनीय रखी गई और इसकी जानकारी सीमित लोगों तक ही रही।
बताया जा रहा है कि अंकिता के परिजन इस मामले में न्याय की लड़ाई को और मजबूती देने के लिए राहुल गांधी से सहयोग और समर्थन की अपील करने पहुंचे है परिजनों का मानना है कि मामले में अब भी कई सवालों के जवाब सामने आने बाकी हैं और न्याय की प्रक्रिया को लेकर लगातार आवाज उठाए जाने की जरूरत है।

