*“पहाड़ स्वाभिमान जनसंपर्क यात्रा” नैनीडांडा पहुंची: HKP प्रत्याशी लाल सिंह बिष्ट का ऐलान – “विधायक जनता के बीच रहेगा, देहरादून में नहीं”*
हिमालय क्रांति पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश महासचिव डॉ. दिनेश सिंह बिष्ट के नेतृत्व में चल रही “पहाड़ स्वाभिमान जनसंपर्क यात्रा” आज अदालीखाल और धुमाकोट होते हुए नैनीडांडा पहुंची। यात्रा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय बिष्ट, राष्ट्रीय महासचिव शंकर दत्त सती और पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बृजमोहन सिंह गुसाईं ने मार्गदर्शन किया।
लैंसडाउन विधानसभा से HKP प्रत्याशी लाल सिंह बिष्ट ने जनता से संवाद करते हुए स्पष्ट कहा कि यदि वे विधायक बने तो पूरा समय क्षेत्र में रहकर काम करेंगे। _“जनता को विधायक से मिलने के लिए देहरादून के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। मैं केवल विधाई और प्रशासनिक कार्यों के लिए ही देहरादून जाऊंगा। बाकी समय जनता के बीच, जनता के साथ।”_
जनता ने वर्तमान विधायक पर तीखा आरोप लगाते हुए कहा कि _“पिछले 15 वर्षों में उन्हें कार्यकर्ताओं के अलावा किसी ने नहीं देखा।”_
*डॉ. दिनेश सिंह बिष्ट ने पलटवार करते हुए कहा:*
_“स्वयं रहता है कोटद्वार और लैंसडाउन के नाम से कर रहा है मौज-मस्ती। और कहता है कि जो लोग रहते हैं दिल्ली-नोएडा-बुराड़ी, वही कहते हैं जय पहाड़, जय पहाड़ी। इस तरह वह समस्त उत्तराखण्डियों का अपमान कर रहा है।”_
*राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय बिष्ट ने चेताया:*
_“अब सत्ता परिवर्तन बहुत आवश्यक हो गया है। अगर नहीं बदला तो उत्तराखंड की संस्कृति जड़ से समाप्त हो जाएगी और हम इतिहास का हिस्सा बनकर रह जाएंगे।”_
राष्ट्रीय महासचिव शंकर दत्त सती और पश्चिमी UP अध्यक्ष बृजमोहन सिंह गुसाईं ने जगह-जगह नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया।
*यात्रा में शामिल रहे HKP के क्रांतिवीर:* पौड़ी जिला महासचिव पपेंद्र सिंह रावत, अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष हिमेश भण्डारी, राष्ट्र कार्यकारिणी सदस्य राम दत्त, नैनीताल जिला सचिव महेश डौर्बी, गजेंद्र सिंह रावत, श्रीमती भारती बिष्ट, संतोष मंडवाल, बृजेश चंद्र, ध्रुव सिंह भंडारी, अशोक कुमार, मोहन सिंह आदि ने लाल सिंह बिष्ट का तन-मन-धन से समर्थन जताया।
*संपर्क:* डॉ. दिनेश सिंह बिष्ट, प्रदेश महासचिव, हिमालय क्रांति पार्टी उत्तराखंड।




