भैंकलताल-ब्रह्मताल पर्यटन, खेल एवं सांस्कृतिक विकास मेले के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।
सुभाष पिमोली थराली।
विकासखंड थराली के रतगांव में संस्कृति विभाग उत्तराखंड और जिला प्रशासन चमोली के द्वारा आयोजित भैंकलताल-ब्रह्मताल मेले के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही दूसरे दिन कार्यक्रम की शुरुआत थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने दीप प्रज्वलित कर किया उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा
यह महोत्सव हमारे क्षेत्र के सुप्रसिद्ध पर्यटन स्थलों भेंकताल-ब्रह्मताल को प्रमोट करने, स्थानीय खेल प्रतिभाओं को मंच देने और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने का एक अद्भुत माध्यम है। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों और बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मन मोह लिया। उन्होंने मेले की सफल संचालन के लिए पांच लाख की घोषणा की।
इस अवसर पर मण्डल महामंत्री केदार दत्त जोशी , पूर्व मण्डल अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी व नंदू बहुगुणा , सदस्य क्षेत्र पंचायत बुंगा वार्ड भानु प्रकाश फर्स्वाण , वरिष्ठ कार्यकर्ता राकेश भारद्वाज , मण्डल उपाध्यक्ष गंगा सिंह बिष्ट , किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष दान सिंह कर्मयाल , पूर्व प्रधान डूंगरी प्रेम शंकर सिंह रावत , पूर्व प्रधान कोलपुड़ी हरेंद्र सिंह नेगी , ग्राम प्रधान गेरुड़ केदार दत्त देवराड़ी , पूर्व प्रधान सुनाऊ मल्ला आशीष थपलियाल , अध्यक्ष युवा मोर्चा मण्डल थराली संजय जोशी , ओबीसी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष तेजपाल सिंह गुसाईं, उमेश पुरोहित , सूरज खत्री , हरपाल फर्स्वाण तथा मेला कमेटी अध्यक्ष व भारतीय जनता पार्टी मण्डल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बिष्ट मौजूद रहे।




