चाचा की अंत्येष्टि में गए युवक के सर पर पत्थर गिरने से मौत।
सुभाष पिमोली थराली।
थराली से एक दुःखद खबर सामने आई है केरा में अपने चाचा की अंत्येष्टि के लिए लकड़ी इकठ्ठा करते वक्त भतीजे के सिर पर पत्थर गिरने से युवक घायल हो गया जिसे ग्रामीणों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिस कारण क्षेत्र में गम का माहौल बना हुआ है। सोल संघर्ष समिति के अध्यक्ष चरण सिंह रावत ने बताया केरा के भूपाल सिंह रावत के निधन पर सभी लोग केरा बगड़ अंत्येष्टि के लिए गए हुए थे इतने में कुछ लोग लकड़ी इकट्ठा करने लगे जहां पहाड़ी से पत्थर गिरने पर दिग्विजय सिंह रावत पुत्र हरपाल सिंह रावत उम्र 30 वर्ष जो मृतक का भतीजा है के सर पर चोट लग गई जिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्य घोषित कर दिया पोस्टमार्टम के बाद कल अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा वह अपने पीछे पत्नी दो बच्चे छोड़ गए। एक ही परिवार से दो लोगों की मौत से पुरे सोल क्षेत्र में गम का माहौल बना हुआ है।




