पौड़ी के राजेश सिंह राजा कोली बने उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य, संभाला पदभार
पौड़ी जिले से आने वाले राजेश सिंह राजा कोली ने उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य के रूप में विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनके इस दायित्व संभालने को प्रदेश में वंचित और दलित समाज की आवाज़ को मजबूती मिलने के रूप में देखा जा रहा है।
पदभार ग्रहण करने के बाद राजा कोली ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, शीर्ष नेतृत्व और अपने सभी समर्थकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एक साधारण और गरीब दलित परिवार से निकलकर इस मुकाम तक पहुंचना उनके लिए गर्व और भावुकता का क्षण है।
अपने संबोधन में उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष, समानता और न्याय की प्रेरणा देता है। “सबको समान अधिकार और सम्मान” का सपना ही उनके कार्यों की दिशा तय करेगा और वे उसी मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं।




