✍️ सुभाष पिमोली थराली।
ग्राम पंचायत तलवाड़ी के पंचायत भवन मे ग्राफिक एरा एमएमयू यूनिट द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
ग्राफिक एरा एमएमयू यूनिट, कुलसारी की और से तलवाड़ी के पंचायत भवन मे ग्राम प्रधान दीपा फरस्वाण की अध्ययता मे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस शिविर का उद्देश्य दूर-दराज के उन इलाकों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है, जहां अभी भी पर्याप्त चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं।
ग्राफिक एरा डॉ नितिन रोतेला ने बताया एमएमयू यूनिट द्वारा क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नियमित रूप से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा परामर्श, खून की जांच, आवश्यक दवाइयां तथा अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं पूरी तरह निःशुल्क प्रदान की जाती हैं।
स्वास्थ्य शिविरों में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगो का उपचार का निशुल्क दवाइयां प्रदान कर इन सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। शिविर में अनुभवी डॉक्टरो द्वारा मरीजों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया गया । साथ ही विभिन्न बीमारियों की पहचान के लिए खून की जांच कर जरूरत के अनुसार निःशुल्क दवाइयां वितरित की गई ।
ग्राफिक एरा एमएमयू यूनिट के सदस्यों ने बताया कि कई ऐसे मरीज भी आते हैं जिनका इलाज केवल एमएमयू स्तर पर संभव नहीं हो पाता। ऐसे गंभीर मरीजों के लिए ग्राफिक एरा अस्पताल की विशेष रेफरल सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस सुविधा के अंतर्गत अस्पताल की ओर से वाहन भेजा जाता है, जो मरीज को अस्पताल तक पहुंचाया जाता है और इलाज के बाद वापस छोड़ने की व्यवस्था भी करता है।
अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों के रहने, खाने, आने-जाने और इलाज की पूरी व्यवस्था अस्पताल की ओर से निःशुल्क की जाती है। मरीजों के इलाज और आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था अस्पताल प्रशासन की ओर से की जाती है, ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
ग्राफिक एरा एमएमयू यूनिट का यह प्रयास क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों के लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं है। इस पहल से न केवल लोगों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं, बल्कि गंभीर मरीजों को बेहतर अस्पताल सुविधा तक पहुंचाने में भी सहायता मिल रही है।
कार्यक्रम में यूनिट के सदस्यों ने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि समाज के हर वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जा सकें।इस मौके पर फार्मासिस्ट दीपक खोलिया कोऑर्डिनेटर दर्शन परिहार लैब टेक्नीशियन राहुल गॉड विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।




