*HKP का क्षेत्र भ्रमण , अब समाप्त होगा राजनीतिक अतिक्रमण* 🏃🏽♀️🏃🏽♀️
*हिमालय क्रांति पार्टी (HKP) उत्तराखंड के प्रदेश महासचिव डॉ. दिनेश सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पौड़ी के क्रांतिवीरों ने विकासखंड पौड़ी के ग्राम डोभा, जुकंडी, केसुंदर और सत्याखाल आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया।*
*इस दौरान स्थानीय लोगों को पार्टी का दृष्टिपत्र वितरित करते हुए डॉ. बिष्ट ने कहा कि HKP के राजनैतिक विकल्प के रूप में आने से प्रदेश में अब राजनीतिक अतिक्रमण समाप्त होगा। HKP ईमानदार, कर्मठ और काबिल व्यक्तियों के नेतृत्व में धरातल पर कार्य कर रही है।*
*प्रदेश महासचिव डॉ.बिष्ट ने स्पष्ट किया कि पार्टी का दृष्टिपत्र ही पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र होगा , जिसके प्रमुख बिंदु हैं: -*
– *एक परिवार – एक रोजगार*
– *सशक्त भू-कानून*
– *मूल निवास – 1950*
– *राजधानी गैरसैंण*
– *राज्य को 5वीं अनुसूची में शामिल करना*
– *अविवाहित युवाओं को रोजगार से जोड़कर विवाह हेतु ठोस नीति बनाना*
*डॉ. बिष्ट ने कहा कि HKP की प्रत्येक योजना “रिवर्स पलायन” को ध्यान में रखकर बनाई जाएगी।*
*ग्रामीणों ने HKP की नीतियों को “विकासवादी” बताते हुए भूरी-भूरी प्रशंसा की और कहा कि ऐसी सोच को सत्ता में अवसर मिलना चाहिए।*
*क्षेत्र भ्रमण में प्रदेश महासचिव डॉ. दिनेश सिंह बिष्ट, जिला महासचिव श्री पपेंद्र सिंह रावत, पौड़ी नगर महासचिव श्री विपिन कुकरेती, नगर कार्यालय प्रभारी श्री कुलदीप सिंह व क्रांतिवीर श्री देवेंद्र सिंह गुसाईं सम्मिलित रहे।*
————————————- ✍️
*पपेंद्र सिंह रावत, जिला महासचिव, हिमालय क्रांति पार्टी पौड़ी गढ़वाल*




