✍️ पवन सिंह लिंगवाल, ऋषिकेश:
मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र सिंह मोदी जी के देहरादून आगमन के मद्देनजर बापू ग्राम बचाओ संघर्ष समिति के द्वारा आज माननीय मोदी जी से मिलने और ज्ञापन देने के लिए देहरादून कुछ की तैयारी की गई पर रस्ते में ही पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और लोगों को भारी पुलिस बल के द्वारा रोक दिया गया, बता दें कि काफी लंबे समय से अपने घर परिवार को बचाने के लिए लिए जो संघर्ष किया जा रहा है उसी के संदर्भ में आज प्रधानमंत्री जी से मिलने और ज्ञापन देने की क्षेत्र को राजस्व ग्राम घोषित कर दिया जाए।
पर आज भी लोगों को उनसे मिलने नहीं दिया गया, लोगों को रास्ते में ही रोक दिया गया, आखिर क्यों सरकार इन लोगों की पीड़ा को समझ नहीं पा रही है। कूच के दौरान कांग्रेस नेता सुरवीर सिंह साजवान, जयेंद्र रमोला, सामाजिक कार्यकर्ता आशुतोष शर्मा, स्वाभिमान मोर्चा के सुधीर राय एवं अन्य कार्यकर्ता और जनता मौजूद रही।




