✍️ पवन सिंह लिंगवाल, तपोवन/ऋषिकेश।
खबर ऋषिकेश से है जहां पर शुक्रवार को चेकिंग अभियान के तहत लगभग 50 वाहनों के चालान किए गए, बिना नं प्लेट की एक वैन को भी सीज किया गया। यात्रा के मद्देनजर तपोवन से लेकर के पूरे क्षेत्र में गाड़ियों की चैकिंग अभियान की गतिशीलता देखने को मिली, जानकारी के अनुसार कल सुबह लगभग 50 वाहनों के चालान काटे गए, जिसमें कि वाहनों में काली फिल्म, हाई स्पीड, शराब पीकर वाहन चलाना, वाहनों के कागजों में त्रुटि एवं बिना नं प्लेट के वाहनों की आवाजाही, इसी क्रम में एक वैन को भी चैकिंग के दौरान पकड़ा गया जो कि बिना नं प्लेट के सड़क पर दौड़ रही थी,
जानकारी के अनुसार जिस वैन को पकड़ा गया वह यू पी की बताई गई, और हाल में ही शोरूम से निकली गई थी, पर हैरानी की बात तो यह रही जब गाड़ी की टेंपरेरी नं प्लेट देखी गई जो कि दिल्ली की थी, गाड़ी के मालिक के द्वारा जब कागज मांगे गए तो कागज पूरे न होने पर तुरंत कार्यवाही करते हुए गाड़ी को सीज कर दिया गया, वहीं उस गाड़ी को पहले जब चेकिंग के लिए रोक गया था तब बिना गाड़ी के कागज देखे गाड़ी को जाने दिया, बिना नं प्लेट की गाड़ी को बिना चेकिंग के छोड़ना अपने आप में एक बड़ी लापरवाही है।
और कहीं न कहीं इस तरह के मामलों में पूरी तरह से ट्रैफिक के नियमों खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। टिहरी गढ़वाल ट्रैफिक इंचार्ज नदीम अतहर जी के द्वारा जब इस मामले में बात की गई तो उनके द्वारा कहा गया कि इस तरह के मामलों मे कोई भी ढील नहीं बरती आएगी, और बोला गया कि जिस वैन को बिना नं प्लेट के पकड़ा गया उसको मौके पर गाड़ी के कागज न होने पर सीज कर दिया गया। और बताया गया कि जिस तरह से वाहनों की चैकिंग का जो अभियान लगातार चलाया जा रहा है वह आगे भी जारी रहेगी।




